Flag
भारत सरकार GOVERNMENT OF INDIA
भारत सरकार GOVERNMENT OF INDIA
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Ministry of Labour
Chhattisgarh Government Logo
छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग
LABOUR DEPARTMENT, GOVERNMENT OF CHHATTISGARH
Menu
  • Home
  • असंगठित कर्मकार मंडल

असंगठित कर्मकार मंडल

अधिकारी विवरण
क्र. नाम पद
1 श्रीमती अलरमेलमंगई डी. श्रमायुक्त
2 श्रीमती सविता मिश्रा अपर श्रमायुक्त एवं नोडल अधिकारी
3 श्री एस. एस. पैकरा उप श्रमायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी
संक्षिप्त विवरण

देश की कुल कार्यशील जनसंख्या का लगभग 94 प्रतिशत असंगठित श्रमिकों का है| इन श्रमिकों को सुनिश्चित रोजगार, उपयुक्त कार्य दशाओं एवं सामाजिक सुरक्षा का अभाव रहता है| अस्थामयी एवं अनियमित रोजगार अनिश्चित कार्यावधि के साथ साथ मूलभूत तथा कल्याणकारी सुवधिाओं के अभाव के कारण इनकी स्थिति अत्यंत कमजोर एवं दयनीय होती है| इन परिस्थितियों को द्ष्टिगत रखते हुए ही इन श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के उपाय हेतु विचार किया गया | इन श्रमिकों के कार्य के विशिष्ट स्वरूप के साथ इनकी सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दुष्टि से एक पूर्ण अधिनियम की आवश्यकता अनुभव की गयी और इस प्रकार असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 को संसद द्वारा पारित किया गया एवं महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिनांक 30-12-2008 को स्वीकृति दी गई| इस अधिनियम के प्रावधानों के परिपालन में छत्तीसगढ राज्य द्वारा छत्तीसगढ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा नियम 2010 बनाया गया। उपरोक्त अधिनियम एवं नियम के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की द़ष्टि से मंडल गठित करने का प्रावधान है| मंडल द्वारा इन असंगठित कर्मकारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हुए अधिनियम एवं नियम के उद्देश्यों के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है|

गठन
छत्तीसगढ शासन श्रम विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 10-32/2010/16 दिनांक 04/01/2011 द्वारा छत्तीसगढ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल का गठन किया गया है| विस्तृरत विवरण अधिसूचनाओं में उल्लेखित है|
पंजीयन हेतु पात्रता
1. आयु सीमा 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए| आयु प्रमाण पत्र के रूप में मतदाता परिचय पत्र / आधार कार्ड / अंक सूची जिसमें आयु अंकित हो।
2. असंगठित कर्मकार होने संबंधी स्वघोषणा- पत्र।
3. कृषि मजदूर के लिये 2.5 एकड अथवा उससे कम भूमि वाला मजदूर
4. मासिक आय -शहरी क्षेत्र मे रु0 15000 (रुपये पंद्रह हज़ार) एवं ग्रामीण क्षेत्र मे रु0 10000 (रुपये दस हज़ार)
5. शहरीय क्षेत्र मे पार्षद व्दारा एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सरपंच अथवा पटवारी व्दारा जारी आय प्रमाण पत्र ।
श्रमिक वर्ग
क्र.प्रवर्ग का नामकुल पंजीकृत
1 छप्पर डालने वाले 1
2 धोबी 3926
3 दर्जी 245032
4 माली 1271
5 मोची 1313
6 नाई 4675
7 बुनकर 2853
8 रिक्शा चालक 6260
9 घरेलु कर्मकार 201709
10 कचरा बीनने वाले 5312
11 हाथ ठेला चलाने वाले 3247
12 फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता 17841
13 चाय, चाट, ठेला लगाने वाले 5218
14 फुटपाथ व्यापारी 5957
15 हमाल,कुली,रेजा 283927
16 जनरेटर/ लाईट उठाने वाले 1997
17 केटरिंग मे कार्य करने वाले 2011
18 फेरी लगाने वाले 3753
19 मोटर सायकल/ सायकल मरम्मत करने वाले 6256
20 गैरेज मजदूर 4817
21 परिवहन मे लगे मजदूर 3587
22 आटो चालक 13238
23 सफाई कामगार 59239
24 ढोल/बाजा बजाने वाले 696
25 टेन्ट हाउस मे काम करने वाले 1491
26 वनोपज मे लगे मजदूर 11235
27 मछूआरा 3790
28 दाई का काम करने वाली 840
29 तांगा/बैल गाडी चलाने वाले 417
30 तेल पेरने वाले 125
31 अगरबत्ती बनाने वाले 1307
32 गाडीवान 2138
33 घरेलू उधोग मे लगे मजदूर 10475
34 भडभूजे(मुर्रा चना फोडने वाले) 726
35 पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी, बतख पालन मे लगे मजदूर एवं करने वाले 5955
36 दुकानो मे काम करने वाले मजदूर 22442
37 खेतीहर मजदूर 633516
38 राउत, चरवाहा, दूध दूहने वाले 12613
39 मितानीन 26442
40 नाव चलाने वाले (नाविक) 163
41 कंसारी 111
42 नट- नटनी 77
43 देवार 176
44 शिकारी 74
45 अन्य घुमंतु जाति 86
46 खैरवार 58
47 रसोईया 33229
48 हड्डी बीनने वाले (हड्डबिनन्ने ) 25
49 काष्ठागार में काम करने वाले हमाल 847
50 समाचार-पत्र बांटने वाले (हॉकर ) 3747
51 मजदूर (रेजा, कुली) 22
52 कोटवार 5078
53 ठेका मजदूर (छ.ग. एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में लगे ठेका मजदूर एवं ESI एवं भविष्य निधी योजना में शामिल ठेका मजदूरो को छोडकर) 70522
54 सिनेमा व्यवसाय में कार्यरत लाईट मैन, स्पॉट ब्वाय, कैमेरा मैन, मेकअप मैन 279
55 सोना चॉदी की दुकानो मे काम करने वाले कारीगर 261
56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 4536
57 आंगनबाड़ी सहायिका 2211
58 सेक्स वर्कर 3
 कुल1739153