
माननीय मुख्यमंत्री
मेरे प्रिय श्रमिक भाइयों एवं बहनों, आपकी सुविधा और अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए श्रमेव जयते ऐप और यह श्रमेव जयते वेबसाइट विकसित की गई है। यहाँ आप श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण तथा सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएँ सहज रूप में प्राप्त कर सकते हैं।
अब योजनाओं का हर लाभ और हर प्रक्रिया सीधे आपके हाथों में है — आपका सशक्तिकरण ही हमारा संकल्प है।
~ विष्णु देव साय
माननीय श्रम मंत्री
प्रिय श्रमिक साथियों, आपके अधिकारों को सुदृढ़ करने तथा विभागीय सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से श्रमेव जयते ऐप एवं यह वेबसाइट विकसित की गई है।
श्रमिक से संबंधित सभी सुविधाएँ अब सीधे आपके मोबाइल पर उपलब्ध हैं। विभाग का प्रत्येक प्रयास आपके सशक्त और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है |
~ लखन लाल देवांगन

न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत दिनांक 01.04.2026 से प्रभावशील न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महँगाई भत्ते की दरें
योजना आवेदन फार्म (भवन एवं अन्य निर्माण)
योजना आवेदन फार्म (असंगठित कर्मचारी मंडल)





