India Flag
भारत सरकार
GOVERNMENT OF INDIA
Logo

छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग

LABOUR DEPARTMENT, GOVERNMENT OF CHHATTISGARH

मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र - 0771-3505050

श्रमायुक्त छत्तीसगढ़

हमारे बारे में

विभिन्न श्रम अधिनियमों के प्रावधानों के अनुरूप श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों का संरक्षण करना विभाग का मुख्य दायित्व है। श्रमायुक्त संगठन द्वारा श्रमिकों एवं प्रबंधन के मध्य पारस्परिक सामंजस्य स्थापित करते हुए श्रमिक हितों का संरक्षण तथा औद्योगिक शांति स्थापित कर औद्योगिक विकास में योगदान दिया जाता है। विभाग विभिन्न श्रम अधिनियमों का प्रवर्तन कर श्रमिकों की सेवा शर्तों का नियमन, मजदूरी एवं अन्य हितलाभों का संरक्षण तथा औद्योगिक विवादों का निराकरण कर औद्योगिक शांति स्थापित करता है। श्रमायुक्त संगठन अंतर्गत विभागाध्यक्ष एवं मैदानी कार्यालयों में पदस्थ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का संधारण, वेतन-वृद्धि, सेवा सत्यापन, अवकाश स्वीकृति आदि कार्य संपादित किए जाते हैं। श्रमायुक्त संगठन के अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में जिला स्तरीय श्रम कार्यालय स्थापित हैं, जिनमें 05 जिलों में सहायक श्रमायुक्त तथा 28 जिलों में श्रम पदाधिकारी कार्यालय संचालित हैं। इसके अतिरिक्त 06 जिलों में उप संचालक तथा 04 जिलों में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यालय स्थापित हैं। रायपुर में उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (इंडस्ट्रियल हाइजीन लैब) का राज्य स्तरीय कार्यालय संचालित है।

कौन क्या है

नामपदनाम
श्री हिम शिखर गुप्ता (भा.प्र.से.)श्रमायुक्त
श्री शनुक लाल जांगड़ेअपर श्रमायुक्त
श्रीमती सविता मिश्राअपर श्रमायुक्त
श्री डी.पी. तिवारीउप श्रमायुक्त
श्री एस.एस. पैकराउप श्रमायुक्त
श्री बी.एस. बरिहासहायक श्रमायुक्त
श्री अनिल कुजूरसहायक श्रमायुक्त
श्रीमती श्रद्धा केशरवानीसहायक श्रमायुक्त
श्री तेजेश कुमारसहायक श्रमायुक्त
श्री अजितेश पाण्डेयसहायक संचालक
श्री पी.के. बिचपुरियाश्रम पदाधिकारी
श्रीमती पायल शर्माश्रम पदाधिकारी
श्रीमती लता आहूजाश्रम पदाधिकारी
श्री जी.के. पाण्डेयसहायक श्रम पदाधिकारी

सेवाएं

श्रमायुक्त संगठन के अंतर्गत विभागाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों के प्रावधानों के अनुरूप श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों का संरक्षण किया जाता है। साथ ही जिला कार्यालयों में पदस्थ कार्यालय प्रमुखों द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों के अंतर्गत अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन संबंधी सेवाओं का क्रियान्वयन किया जाता है।

महत्वपूर्ण फॉर्म एवं दस्तावेज

श्रमायुक्त संगठन के अंतर्गत विभिन्न श्रम अधिनियम/नियम/परिपत्र तथा शासन से प्राप्त विभिन्न दिशा-निर्देशों, परिपत्रों, अधिसूचनाओं एवं आदेशों का नियमानुसार पालन किया जाता है।

संपर्क करें

कार्यालय श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़, खंड–03, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर। फोन/फैक्स: 0771–2443516 / 14

Email

cglc2012@gmail.com

फोन/फैक्स

0771-2443516 / 14

Data Gov Logo
Digital India Logo
Ganhri Logo
GOI Directory Logo
Incredible India Logo
India Gov Logo