असंगठित कर्मकार कल्याण (सामान्य जानकारी / पात्रता / समय अवधि निराकरण)

छत्तीसगढ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन हेतु पात्रता
1. आयु सीमा 14  वर्ष से अधिक हो| आयु प्रमाण पत्र क रूप में मतदाता परिचय पत्र / आधार कार्ड/ अंक सूची जिसमें आयु अंकित हो।
2. असंगठित कर्मकार होने संबंधी स्वघोषणा- पत्र।
3. कृषि मजदूर के लिये 2.5 एकड अथवा उससे कम भूमि वाला मजदूर
4. रु0 66000 (रुपये छैसठ हज़ार) तक वार्षिक आय वाले कर्मकार अथवा श्रमायुक्त ,छत्तीसगढ शासन व्दारा न्युनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अकुशल श्रमिको के लिये समय समय पर निर्धारित न्युनतम वेतन दर तक वार्षिक आय प्राप्त करने वाले कर्मकार
5. शहरीय क्षेत्र के मजदूर अपने पार्षद से तथा ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर अपने सरपंच अथवा पटवारी से आय प्रमाण पत्र बनवाकर लावें।